Shortcut Keys: Computer और Laptop पर काम
करने का आसान तरीका
आज के modern era में Laptop और Computer हमारी जरूरत बन चुके हैं। Education, Job, Business और कई दूसरे कामों के लिए Laptop/PC का इस्तेमाल किया जाता है। इन devices ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है।
Corona epidemic के बाद से तो बहुत से लोग अपने PC/Laptop पर Office Work कर रहे हैं। ऐसे में आज की fast-paced life में यह जरूरी है कि आप अपने काम को Smart और Fast तरीके से करें।
इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसी Computer Shortcut Keys के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने काम को पहले की तुलना में काफी तेजी से कर सकते हैं।
इन Shortcut Keys की मदद से आपका Time भी Save होगा। हो सकता है कि इनमें से कुछ Shortcut Keys के बारे में आपको पहले से जानकारी न हो। अगर आप Regularly PC/Laptop का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इन Useful Shortcut Keys के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
इन Shortcut Keys का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
Windows + Alt + R
शायद आप इस Shortcut Key के बारे में नहीं जानते होंगे। अगर आप Windows + Alt + R keys को एक साथ Press करते हैं, तो आपके Laptop/PC में Screen Recording शुरू हो जाती है।
इसलिए अगर आपको अपने Laptop या PC की Screen Record करनी है, तो आप Windows + Alt + R buttons को एक साथ Press करके Screen Recording शुरू कर सकते हैं।
इस तरह आप बिना किसी अलग software के अपने Laptop या PC की Screen को आसानी से Record कर सकते हैं।
Windows + L
अगर आप Office में काम कर रहे हैं और इसी दौरान आपको Lunch या किसी दूसरे काम के लिए कुछ समय के लिए बाहर जाना है, लेकिन आप Computer को Shut Down नहीं करना चाहते, तो Windows + L Shortcut Key आपके काफी काम आ सकती है।
Windows + L keys को एक साथ Press करने के बाद आपका PC Lock हो जाएगा। इससे आप अपने Computer को बंद किए बिना उसे सुरक्षित रख सकते हैं।
Alt + Print Screen
अगर आप अपने PC पर किसी Active Window का Screenshot लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप Alt + Print Screen Shortcut Keys का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन दोनों keys को एक साथ Press करने पर आपके PC की Active Window का Screenshot लिया जा सकता है।
यह Shortcut उस समय काफी Useful है, जब आप पूरी Screen की जगह केवल किसी एक Active Window का Screenshot लेना चाहते हैं।
Windows + M
अगर आपके Laptop या PC में एक साथ कई Windows Open हैं और आप उन सभी Windows को एक साथ Minimize करना चाहते हैं, तो इसके लिए Windows + M Shortcut Key का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Windows + M keys को एक साथ Press करने के बाद आपके PC पर Open सभी Windows एक साथ Minimize हो जाएंगी।
इस Shortcut Key की मदद से आपको हर Window को अलग-अलग Minimize करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका काम काफी आसान हो जाएगा।

Post a Comment
Please do fair and genuine comment only