नया Smartphone खरीदते समय क्या Check करें – एक Ultimate Buying Guide
आजकल market में नए mobile phones launch हो रहे हैं। ये mobiles latest features के साथ आ रहे हैं। ऐसे में कई बार हम confused हो जाते हैं कि हमें किस तरह का mobile खरीदना चाहिए। अगर आप advanced features और best option वाला smartphone खरीदना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
Smartphone के Display से लेकर Processor, Camera, Battery और Storage को जरूर check करें। साथ ही Operating System पर भी ध्यान दें, क्योंकि अगर ये चीजें advanced हैं तो आपका smartphone न तो hang होगा और न ही slow चलेगा।
Smartphone खरीदते समय हमेशा किसी अच्छे brand को consider करें। यह सही है कि जो features आपको iPhone में मिलेंगे, वे किसी सस्ते और non-brand phone में भी मिल सकते हैं, लेकिन आगे चलकर आपको battery life, battery backup, OS, camera quality आदि को लेकर परेशानी हो सकती है।
इसके अलावा, जो phone आप खरीद रहे हैं, उसके service center और customer care support के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें।
Smartphone खरीदने से पहले क्या-क्या Check करें?
1. Display (Screen Size)
ध्यान रखें कि जो mobile आप खरीद रहे हैं, उसमें Full-HD और Quad HD display होना चाहिए। Mobile का display 5.5 inches या 6 inches होना चाहिए, क्योंकि इस size का display बेहतर माना जाता है।
हालांकि, अगर आपको video games का बहुत शौक है, तो आप 5.5 inches या 6 inches से बड़ा display वाला tab ले सकते हैं। इन दिनों market में bezel-less display वाले phones आ रहे हैं। ऐसे में bezel-less display वाला phone एक अच्छा option है।
India में बड़े screens वाले phones ज्यादा popular हैं, लेकिन बड़े screen वाले smartphones को एक हाथ से operate करने में परेशानी होती है। साथ ही बड़े screen के कारण battery भी जल्दी drain होती है। इसलिए आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आपको किस screen size का smartphone लेना है।
Resolution
अब बात आती है mobile screen पर बनने वाली प्रत्येक image की resolution की। यह कई छोटे dots से बनी होती है, जिन्हें pixels कहा जाता है।
Pixels की संख्या जितनी ज्यादा होगी, mobile screen पर दिखाई देने वाली picture उतनी ही clear होगी। नीचे maximum number of pixels दिए गए हैं। आप अपने budget के अनुसार resolution choose कर सकते हैं। वैसे आजकल budget phones में 720 × 1280 HD phones available हैं।
- VGA - 640 × 480
- SVGA - 800 × 600
- QVGA - 320 × 240
- Quarter HD या qHD - 960 × 540
- High Definition (HD) - 1280 × 720
- Full HD (High Definition) - 1920 × 1080 pixels [normal users के लिए अच्छा]
- HD Ready (720 × 1280)
- Quad HD (1440 × 2560)
- Ultra HD 4K (3840 × 2160 pixels)
2. Processor
Market में Dual-core, Quad-core और Octa-Core वाले phones available हैं, लेकिन 1GB RAM वाले phones में काफी परेशानी होती है और अगर कई applications installed हों तो phone hang हो सकता है।
अगर आपके budget में quad-core processor आ सकता है, तो कम से कम 2GB RAM वाला phone बेहतर choice होगा।
आप जो phone खरीदने वाले हैं, उसमें Quad-Core या Qualcomm Snapdragon processor होना चाहिए। Processor जितना advanced होगा, आपका phone उतना ही fast चलेगा और उसमें परेशानी नहीं होगी।
3. Camera
Market में 2 Megapixels से 16 Megapixels Cameras तक वाले smartphones available हैं।
ध्यान रखें कि आप dual setup camera वाला smartphone लें। Dual setup camera वाले phone में rear side पर दो cameras होते हैं। इससे आपको अच्छी photos लेने में मदद मिलती है।
इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि front camera कम से कम 8 megapixels का होना चाहिए, ताकि आप अच्छी selfies ले सकें।
अगर आप बहुत सारी photos लेने की planning कर रहे हैं, तो 12 या 16 MP camera वाला phone choose करें, जो low light में भी अच्छी images देगा।
अगर आप camera का frequently इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं, तो 8-12 MP camera वाला phone आपके लिए पर्याप्त होना चाहिए।
4. Battery
आप जो phone लेने वाले हैं, उसमें कम से कम 3000mAh battery capacity होनी चाहिए। हालांकि, इन दिनों market में 4000 mAh से 6000 mAh battery capacity वाले smartphones भी available हैं।
आपके smartphone की battery capacity जितनी ज्यादा होगी, battery drain हुए बिना आपका phone उतने ही लंबे समय तक चलेगा।
क्या आप ऐसे user हैं, जो regularly एक ही समय पर multiple apps open रखते हैं? अगर आप video-streaming applications या video games का heavy user हैं, तो लंबे समय तक online रहने पर Battery life कम हो जाती है।
अगर आप इस category में आते हैं, तो आपको ऐसे phone की तलाश करनी चाहिए जिसमें long-lasting battery हो।
5. Storage (Internal Memory)
Internal Memory जितनी ज्यादा होगी, आप उतना ही ज्यादा data store कर सकेंगे।
अगर आप ऐसा phone लेने वाले हैं जिसमें memory card slot नहीं है, तो कम से कम 16GB या 32GB internal memory वाला phone choose करें।
अगर memory card slot available है, तो आप 8GB या 16GB internal memory वाला phone ले सकते हैं। लेकिन इसमें यह जरूर देखें कि expandable memory कितनी है, यानी इसकी memory को कितना बढ़ाया जा सकता है।
एक average user के लिए 2 GB RAM और 16 GB ROM पर्याप्त होना चाहिए। अगर आप heavy user हैं, तो कम से कम 3-4 GB RAM और 64 GB storage वाला phone consider करें।
Note: ध्यान रखें कि mobile phone में कम से कम 64 GB internal storage होना चाहिए। हालांकि, अगर आपका budget कम है, तो आप 16GB या 32GB internal storage वाला phone भी खरीद सकते हैं।
6. SIM Support
ध्यान रखें कि जो mobile phone आप लेने वाले हैं, उसमें dual SIM support होना चाहिए।
अगर आप single SIM वाला mobile खरीदते हैं, तो जरूरत पड़ने पर उसमें दूसरा SIM नहीं लगा पाएंगे। इसलिए dual SIM support अच्छा है। हम dual SIM का सुझाव देते हैं और यह हमेशा बेहतर होता है।
7. USB Port
Mobile phone खरीदते समय ध्यान रखें कि उसमें Micro-USB और Type-C ports होने चाहिए।
8. Operating System
आप Google का Android, Apple का iOS या Microsoft का Windows choose कर सकते हैं। इसके साथ ही Linux और Firefox जैसे कुछ नए operating systems भी market में आए हैं।
अगर आपका budget ज्यादा है, तो आप iOS choose कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको केवल Apple iPhone लेना होगा।
Windows और Android के लिए भी आपके पास बहुत सारे brand options available हैं।
Market में तीन important operating systems हैं, जो Android, Apple iOS और Windows हैं। इसके अलावा Cyanogenmod, Firefox वाले smartphones और कई प्रकार के software भी आजकल market में available हैं।
iOS केवल iPhone तक limited है। इसलिए अगर आप popular OS Android या Windows में से choose करते हैं, तो ध्यान रखें कि smartphone में कौन-सा version available है।
9. Service Center
नया phone खरीदने के लिए पैसे खर्च करने से पहले service center के बारे में जानकारी लेना न भूलें। किसी भी phone में fault आ सकता है। अगर service center पास में नहीं है, तो आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
10. Audio/Speakers
जो लोग heavy video streaming या video conferencing पर निर्भर रहते हैं, उनके लिए speakers और उनसे आने वाली audio की quality एक important component हो सकती है।
अगर आप चलते-फिरते entertainment पसंद करते हैं, तो बेहतर front-end speakers वाले phone की तलाश करें।
अगर आप video streaming या video conferencing नहीं करते हैं, तो bottom-firing speakers वाला basic smart handset पर्याप्त होना चाहिए। जिन phones में speakers पीछे की तरफ होते हैं, वे भी acceptable हैं।
11. Sales के दौरान Seller से ये Questions जरूर पूछें
Sales negotiating process के दौरान आपको seller से निम्नलिखित questions पूछने चाहिए:
- क्या इस smartphone में कोई problem है?
- क्या आप मुझे इस smartphone की history के बारे में कुछ बता सकते हैं?
- क्या आपके पास इस phone का manufacturer's warranty card है?

Post a Comment
Please do fair and genuine comment only