अगर आपके Blog/Site पर Malware Attack हो गया
है, तो क्या करना चाहिए?
आइए जानते हैं कैसे?
अगर आप कोई Blog चला रहे हैं, तो आपको यह भी पता होना चाहिए कि Search Engine आपके Site को Public या Visitors तक पहुंचाने में काफी मदद करता है।
लेकिन अगर Search Engine पर Search करते समय आपके Blog के Address के सामने "This site can harm your computer" या "Visit the site at your own risk" लिखा दिखाई दे, तो शायद ही कोई Visitor इस Site या Blog पर जाना चाहेगा। अगर कोई Visitor Warning को पढ़े बिना Blog को Open करने की कोशिश करता है, तो उसे यह Message दिखाई देता है। हो सकता है कि आपने भी कभी इस तरह का Message देखा हो।
इतना ही नहीं, Google आपके Blog या Site को अपनी Blacklist में भी डाल देगा और यह Error Message Internet पर तब तक दिखाई देता रहेगा, जब तक Blog या Site से Malware पूरी तरह Remove नहीं हो जाता।
क्या करना चाहिए?
अगर आपकी Site पर भी यह Message दिखाई दे रहा है, तो घबराएं नहीं। हो सकता है कि आपने किसी Code या Advertising Service का इस्तेमाल किया हो, जिसकी वजह से यह समस्या हुई हो।
सबसे पहले अपने Blog, Email आदि का Password बदल दें। ऐसा भी हो सकता है कि आपका Password भी Hack हो गया हो।
अब Google Web Master Tools Open करें। अगर आपके पास Gmail Account है, तो आप उससे Sign in कर सकते हैं। अन्यथा आपको वहां एक Account बनाना होगा।
Google Search Console के Home Page पर जाएं:
Home Tab पर Add Property पर Click करें, जैसा कि नीचे दिखाया गया है, और अपने Blog या Site का URL Type या Paste करें। इसके बाद आपसे अपनी Site की Ownership Verify करने के लिए कहा जाएगा। इसके लिए वहां एक Special Code दिया जाएगा।
Malware Attack
यह Generated Code आपको अपनी Website के <html> और <head> के बाद Paste करना होगा।
इसके बाद आपकी Google Search Console Tools में Verification हो जाएगी।
अब यहां Home Page पर आपकी Site के लिए एक Dashboard दिखाई देगा। यहां आपको बहुत सारे Options दिखाई देंगे। इसी जगह आपको "Security and Manual Action" Tab दिखाई देगा। इस पर Click करें।
अगर आपकी Site में Malware है, तो यहां उन सभी Malware के URL और Code साफ दिखाई देंगे, जिन्हें आपको अपनी Website या Blog से Remove करना होगा।
अगर Malware दिखाई देता है, तो उसका Print Out ले लें या उसे Computer में Copy कर लें।
अगर कोई Malware नहीं है, तो "No issue detected" दिखाई देगा।
अब अपना Blog Open करें। Template में जाएं और उसे HTML Mode में Open करें। अब Ctrl + F की मदद से उन सभी Codes को Find करके Delete करें और Template को Save कर दें।
इसके बाद एक बार फिर Google Search Console पर जाएं और Check करें कि उन सभी URLs से Malware Remove हुआ है या नहीं। अगर वहां कोई Malware दिखाई नहीं देता है, तो समझें कि Malware आपकी Site से Remove हो गया है।
लेकिन आपको अभी एक और काम करना होगा, क्योंकि Websites से Malware Remove होने के बाद भी Google की तरफ से Warning दिखाई देती रहती है।
इसके लिए आपको Google को एक Review Request भेजनी होगी कि सभी Malware Remove कर दिए गए हैं। Request भेजने के लगभग 3-4 घंटे बाद Malware Warning Remove हो जाएगी।
अगर आप Check करना चाहते हैं कि आपका Blog Blacklisted है या नहीं, तो अपने Browser में नीचे दिए गए URL को Paste करें और Red Color में लिखे शब्दों की जगह अपने Blog का URL लिखें। इससे Verify हो जाएगा कि आपकी Website Blacklisted है या नहीं।
http://safebrowsing.clients.google.com/safebrowsing/diagnostic?site=Your Blog URL

Post a Comment
Please do fair and genuine comment only