Microsoft Edge के 8 Best Tips and Tricks
1. Web Apps Install करें
आप Microsoft Edge में Web Apps Add कर सकते हैं, जिन्हें आसानी से Launch किया जा सकता है। यह उन Websites के लिए काफी Useful है, जिन्हें आप आमतौर पर बार-बार Visit करते हैं।
इसके लिए Browser के Top Right Corner में दिए गए Three Dots पर Click करें और "Apps" Select करें। इसके बाद "Install this site as an app" Button पर Click करें।
2. Web Pages Capture करें
आप Web Capture Feature की मदद से पूरी Web Page या उसके किसी Specific Area का Screenshot ले सकते हैं।
इसके लिए Browser के Top Right Corner में दिए गए Three Dots पर Click करें और "Web Capture" Select करें। इसके बाद आप पूरी Page या किसी Specific Area को Capture करने का Option चुन सकते हैं।
3. Collections की मदद से Content Organize करें
Collections आपको Web Pages, Images और Text को Save और Organize करने की सुविधा देता है।
Collection बनाने के लिए Browser के Top Right Corner में दिए गए Three Dots पर Click करें और "Collections" Select करें। इसके बाद "Start New Collection" Button पर Click करें।
4. QR Codes Generate करें
आप किसी भी Website Link के लिए आसानी से QR Code Generate कर सकते हैं।
इसके लिए Address Bar में Website Link Type करें और Right Side में दिखाई देने वाले "Generate QR Code" Button को Select करें।
5. PDF Reader का इस्तेमाल करें
Microsoft Edge में एक Built-in PDF Reader दिया गया है, जिसकी मदद से आप PDF Files को View, Annotate और Print कर सकते हैं।
Edge में PDF File Open करने के लिए उसे सीधे Browser Window में Drag and Drop करें।
6. Tabs को Group करें
आप अपने Tabs को एक साथ Group करके उन्हें व्यवस्थित रख सकते हैं।
इसके लिए Ctrl Key को दबाकर उन Tabs पर Click करें जिन्हें आप Group करना चाहते हैं। इसके बाद किसी भी Tab पर Right-Click करें और "Add tabs to the new group" Select करें।
7. Vertical Tabs का इस्तेमाल करें
Vertical Tabs एक ऐसा Feature है जिसकी मदद से आप Tabs को Horizontal की जगह Vertical रूप में देख सकते हैं। अगर आपने बहुत सारे Tabs Open कर रखे हैं और आप उन्हें एक साथ देखना चाहते हैं, तो यह Feature काफी Useful हो सकता है।
Vertical Tabs Enable करने के लिए Browser के Top Right Corner में दिए गए Three Dots पर Click करें और "Settings" Select करें। इसके बाद "Appearance" पर Click करें और "Show vertical tabs" Option को Turn On करें।
8. Reading Mode का इस्तेमाल करें
Reading Mode एक ऐसा Feature है जिसकी मदद से आप बिना किसी Distraction के Web Pages पढ़ सकते हैं।
Reading Mode Enable करने के लिए Address Bar में दिए गए Book Icon पर Click करें। इसके बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार Font Size, Text Color और Background Color को Adjust कर सकते हैं।
FAQs: Microsoft Edge Tips and Tricks से जुड़े सवाल
1. क्या मैं Reading Mode का Appearance Customize कर सकता हूं?
Ans: हां, आप Reading Mode में Font Size, Text Color और Background Color को Change कर सकते हैं। इन Options को Access करने के लिए Reading Mode के Top Right Corner में दिए गए Gear Icon पर Click करें।
2. अगर मुझे Vertical Tabs पसंद नहीं हैं, तो उन्हें कैसे Turn Off करें?
Ans: आप Settings Menu में जाकर Vertical Tabs को Turn Off कर सकते हैं। Setting तक पहुंचने के लिए ऊपर दिए गए Tip #7 में बताए गए Steps Follow करें और फिर "Show vertical tabs" Option को Turn Off कर दें।

Post a Comment
Please do fair and genuine comment only