Payment Gateway क्या है और यह कैसे काम करता
है?
जैसे-जैसे दुनिया Digital होती जा रही है, वैसे-वैसे कई तरह की नई सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इन्हीं सुविधाओं में से एक Payment Gateway है।
अगर आप Online Shopping करते हैं, अपना Electricity Bill Online Pay करते हैं या अक्सर Travel करते हैं, तो आपने जरूर Online Payment किया होगा।
अगर आप इनमें से कोई भी काम करते हैं, तो आपने "Payment Gateway" शब्द जरूर सुना होगा। Payment Gateway के जरिए आप आसानी से किसी को भी Online Payment कर सकते हैं।
जब भी आप किसी Website पर जाकर कोई Product खरीदते हैं और Online Payment करते हैं, तो आप Debit Card, Credit Card आदि की मदद से Payment Gateway के जरिए Payment कर सकते हैं।
आज के समय में Online Goods की Buying और Selling की Demand बढ़ रही है। इसलिए लगभग सभी Businesses ने Online Payments Accept करना शुरू कर दिया है।
अब आपके मन में सवाल होगा कि यह Payment कैसे लिया जाता है और किस माध्यम से लिया जाता है। तो आपको बता दें कि किसी Website पर किया जाने वाला Online Payment Payment Gateway के जरिए Process किया जाता है।
Payment Gateway क्या है?
Payment Gateway एक Software Application है, जो Online Business में Customers या Businessmen को Payment करने या Receive करने का माध्यम प्रदान करता है।
यह एक ऐसी Technology है, जो Customer के Card से Payment Information Collect करती है और फिर उसे Processing के लिए Encrypt करती है।
आज के समय में ज्यादातर Businesses Online हो चुके हैं और उन्हें Transactions के लिए एक Payment Gateway की जरूरत होती है। Payment Gateway Transaction Data को Encrypt करके सुरक्षित रखता है, ताकि Customer के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी न हो।
इसके अलावा, यह Customer और Businessman के बीच होने वाले सभी Confidential Transactions को भी सुरक्षित रखने में मदद करता है। एक Payment Gateway Customer और Businessman के बीच काम करता है।
आप इसे एक Third Party के रूप में भी समझ सकते हैं, जो Customer से Payment लेकर उसे Businessman के Account में Transfer करता है।
उदाहरण के लिए, अगर आप Online Mobile Phone खरीदना चाहते हैं और Payment करते हैं, तो यही Payment Gateway आपके और Mobile बेचने वाली Company के बीच एक Bridge की तरह काम करता है।
Payment Gateway की क्या भूमिका है?
एक Online Payment Gateway की मुख्य भूमिका Customers और Merchants के बीच होने वाले Confidential Transactions को सुविधाजनक बनाना है।
Merchant और Customer के बीच होने वाले Transaction में Payment Gateway बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यह Customer के लिए Payment Process को काफी आसान बनाता है। Payment Gateway Services या तो सीधे Bank द्वारा प्रदान की जाती हैं या किसी Payment Service Provider के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं, जो सीधे Bank से Connected होता है।
Payment Gateway कैसे काम करता है?
अब आपके मन में सवाल होगा कि Payment Gateway आखिर कैसे काम करता है। इसका मुख्य काम आपके Payments को Process और Settle करना होता है। उदाहरण के लिए, जब कोई Customer Order करता है और इसके बाद Payment Gateway पर जाता है, तो उसका Payment Process किया जाता है। इसके लिए Customer को कुछ Steps Follow करने होते हैं।
जब Customer कोई Order Place करता है, तो उसे कुछ Details भरनी होती हैं। उदाहरण के लिए, अगर Customer Credit Card से Payment करना चाहता है, तो सबसे पहले उसे अपने Card की Details Enter करनी होती हैं।
अगर Order किसी Website के माध्यम से किया जा रहा है, तो Customer का Web Browser Card Details को Secure तरीके से Encrypt करता है, ताकि यह Merchant के Web Server से सुरक्षित रूप से Connect हो सके।
इसके बाद Merchant Payment Details को Payment Gateway के पास भेजता है। ये Details भी पूरी तरह Encrypted होती हैं।
Payment Gateway XML Message को ISO 8583 या Variant Message Format में Convert करता है और Processing के बाद Transaction Information को Merchant Bank के पास Forward करता है।
इसके बाद Transaction को Payment Processing के लिए Card Association के पास Forward किया जाता है।
Card Association इसके बाद Bank को बताता है कि Card सही है और Processor को वापस एक Request भेजता है।
इसके बाद Processor को Payment Gateway तक Authorized Access मिलता है। Payment Gateway Response प्राप्त करता है और Payment को Process करता है। इस पूरी Process को पूरा होने में लगभग 2 से 3 Seconds लग सकते हैं।
इसके बाद Merchant Customer का Order Fulfill करता है।
Merchant को प्राप्त सभी Payments आमतौर पर अगले दिन तक प्राप्त हो जाते हैं।
Payment Gateway के प्रकार
आज के समय में Market में कई प्रकार के Payment Gateways उपलब्ध हैं। आइए उनमें से कुछ के बारे में जानते हैं।
CCAvenue Payment Gateway
CCAvenue एक Commerce Service Provider है, जिसे 2001 में शुरू किया गया था। इसे भारत के पुराने और लोकप्रिय Payment Gateways में से एक माना जाता है। यह कई प्रकार के Banks से Money Send और Receive करने की सुविधा देता है। Snapdeal जैसी बड़ी Company भी CCAvenue के जरिए Payments Receive करती रही है।
PayPal Payment Gateway
PayPal एक प्रसिद्ध Global Payment Service है, जिसके दुनिया भर में बड़ी संख्या में Users हैं। यह एक American Multinational Company है, जिसकी स्थापना 1998 में हुई थी।
PayPal के जरिए दुनिया के कई हिस्सों में आसानी से Payments किए जा सकते हैं। इसके माध्यम से विभिन्न प्रकार के Payments Send और Receive किए जा सकते हैं और इसका इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है।
Instamojo Payment Gateway
Instamojo एक Online Payment Gateway है, जिसका इस्तेमाल Online Money Send और Receive करने के लिए किया जा सकता है।
Instamojo की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यह Businesses को Online Payments Accept करने की सुविधा देता है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति आसानी से Online Shopping भी कर सकता है।
Paytm Payment Gateway
आज Paytm के बारे में कौन नहीं जानता? यह एक ऐसी Company बन चुकी है, जिसके जरिए हर दिन बड़ी संख्या में Payments किए जाते हैं। इस Company पर Users का Trust भी काफी बढ़ा है।
Paytm Payment Gateway के जरिए आप बड़ी संख्या में Payments Send और Receive कर सकते हैं।
Paytm Company की स्थापना 2010 में हुई थी और इसके Founder Vijay Shekhar Sharma हैं। Company का Headquarters Noida, Uttar Pradesh में है।
Razorpay Payment Gateway
Razorpay एक Indian Payment Gateway है, जिसके जरिए Online Payments Receive किए जा सकते हैं। यह Debit Card, Credit Card, UPI आदि सहित कई प्रकार के Payments को Support करता है।
Razorpay की शुरुआत 2014 में हुई थी और इसका Headquarters Bangalore में है। Company की स्थापना Shashank Kumar और Harshil Mathur ने की थी।
उम्मीद है कि आपको Payment Gateway के बारे में दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी, तो हमें Comment करके जरूर बताएं। हमें आपके Comments का इंतजार रहेगा।
Frequently Asked Questions: Payment Gateway से जुड़े सवाल
1. Payment Gateway आमतौर पर कौन से Payment Methods Support करता है?
Ans: ज्यादातर Payment Gateways प्रमुख Credit Cards, Debit Cards और कभी-कभी E-Wallets जैसे अन्य Payment Options को भी Support करते हैं।
2. अगर मेरा Payment Fail हो जाए तो क्या होता है?
Ans: Payment Failure कई कारणों से हो सकता है, जैसे Insufficient Funds, Invalid Information आदि। Payment Gateway आमतौर पर आपको Payment Failure का कारण बताता है।
3. क्या Payment Gateway का इस्तेमाल करने पर कोई Fees लगती है?
Ans: हां, Payment Gateways प्रत्येक Transaction पर Businesses से Processing Fees ले सकते हैं। यह Fee Gateway और Transaction के प्रकार के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
Customers से आमतौर पर अलग से कोई Fee नहीं ली जाती, लेकिन Payment करने से पहले Merchant के Terms and Conditions को Check करना हमेशा बेहतर होता है।
4. Business के लिए Payment Gateway कैसे Choose करें?
Ans: Payment Gateway Choose करते समय Supported Payment Methods, Transaction Fees, Ease of Integration और Customer Support जैसे Factors पर ध्यान देना चाहिए।
5. Payment Gateways कितने प्रकार के होते हैं?
Ans: Market में अलग-अलग Features और Pricing वाले कई Payment Gateways उपलब्ध हैं। इनमें CCAvenue, PayPal, Razorpay आदि लोकप्रिय Options शामिल हैं।

Post a Comment
Please do fair and genuine comment only