Windows 10 के लिए 8 Best Tips and Tricks

Windows 10 Tips and Tricks


Windows 10 के लिए 8 Best Tips and Tricks

अगर आप Windows 10 का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके मन में भी कुछ ऐसे tricks होंगे जो आपके काम को आसान और तेज बना सकते हैं। इस post में मैं आपको 8 Best Tips and Tricks के बारे में बताऊंगा, जो आपके लिए बहुत useful साबित होंगे।

इन tricks को सीखने के बाद आप अपने office में किसी भी काम को जल्दी और आसानी से कर पाएंगे। अगर आप teacher हैं, तो आप इन tricks को अपने students को भी सिखा सकते हैं।

1. Windows 10 में Screen Record कैसे करें?

अगर आप teacher हैं, तो आपको अलग से किसी Screen Recording Tool की जरूरत नहीं है, क्योंकि Windows 10 और Windows 11 में inbuilt screen recorder मौजूद है।

अब आपके मन में सवाल होगा कि इस Screen Recorder का इस्तेमाल कैसे करें।

उदाहरण के लिए, अगर आप MS Word Application को record करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने computer में MS Word open करें। इसके बाद keyboard पर Windows + Alt + R एक साथ press करें।

ऐसा करने पर आपको दिखाई देगा कि आपकी Screen Recording शुरू हो गई है। अब आप screen पर जो भी काम करेंगे, वह record होना शुरू हो जाएगा।

Recorded screen आमतौर पर किसी निर्धारित location पर save होती है। Screen Recording को stop करने के लिए दोबारा Windows + Alt + R press करें। इससे वर्तमान recording stop हो जाएगी और एक नई recording शुरू हो जाएगी।

जब application close हो जाता है, तो recording automatically stop हो जाएगी।

Recorded screen को find करने के लिए आपको Windows + G को एक साथ press करना होगा। इससे Windows Gaming Bar open होगा। वास्तव में recording, Gaming की एक feature है।

जब आप Windows + G press करेंगे, तो आपको कई options दिखाई देंगे। इसमें आपको Capture का option भी मिलेगा।

अपनी सभी recordings को देखने के लिए Show All Captures पर click करें। अगर आप जानना चाहते हैं कि ये सभी files आपके computer में कहां located हैं, तो Open File Location पर click करें।

इससे Windows Explorer open होगा, जहां आपको Windows की recording मिल जाएगी। इस तरह आप कम effort में आसानी से किसी भी चीज को record कर सकते हैं।

2. Windows 10 में Voice Typing कैसे करें?

आप Internet पर बोलकर type कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप Windows में भी बोलकर type कर सकते हैं?

इसके लिए सबसे पहले MS Word open करें और फिर Windows + H को एक साथ press करें। इससे आपके सामने microphone icon के साथ एक छोटी bar दिखाई देगी।

इस पर click करें और बोलकर typing शुरू करें।

इसमें सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह Hindi में type नहीं करता। अगर आप बोलकर English में type करना चाहते हैं, तो आप आसानी से ऐसा कर सकते हैं।

3. Windows 10 में Desktop Apps को Zoom और Magnify 

कैसे करें?

अक्सर video shoot करते समय आपको कई बार Zoom In करना पड़ता है। इससे editing की समस्या कम हो जाती है।

इसके लिए सबसे पहले recording को turn on करें। Recording को कैसे turn on करना है, यह ऊपर बताया गया है।

इसके बाद आपको Windows + Plus (+) को एक साथ press करना होगा। इससे screen recording में जिस हिस्से को आप दिखाना चाहते हैं, उस हिस्से पर zoom in होना शुरू हो जाएगा।

अब चाहे आप Filmora या किसी अन्य software से recording कर रहे हों, आपको Windows + Plus (+) press करके zoom in और Windows + Minus (-) press करके zoom out करना होगा।

4. Windows 10 में Screenshot कैसे लें?

अक्सर जब आप notes या कोई book तैयार करते हैं, तो आपको screen को capture करने की जरूरत पड़ती है और इसके लिए आप PrintScreen का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन मैं आपको एक ऐसी trick बताऊंगा जो Windows 10 और Windows 11 दोनों में काम करती है।

इस shortcut के लिए आपको Windows + Shift + S को एक साथ press करना होगा। इससे आपके सामने Capture Bar open हो जाएगी।

Screen capture करने के लिए इसमें अलग-अलग options मिलते हैं। जिस area को आप capture करना चाहते हैं, उसे select करें और फिर release करें।

इसके बाद आपको Snip Saved to Clipboard का option मिलेगा। इस पर click करें। इसके बाद एक window दिखाई देगी, जहां आपको Save और Copy के options मिलेंगे।

इसमें आपको editing के options भी मिलते हैं, जिनकी मदद से आप screenshot को edit कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें Print और Share करने के options भी मिलते हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. Windows Explorer Shortcut से इसे कैसे Open करें?

Windows में काम करते समय अक्सर आपको Windows Explorer open करने की जरूरत पड़ती है।

Windows Explorer को open करने के लिए Windows + E press करें। यहां से आप किसी भी drive में जा सकते हैं।

6. Windows में Multiple Desktops कैसे Open करें?

अगर आप Windows + Tab press करते हैं, तो आपको अपने system की पूरी history दिखाई देगी, जिसमें यह दिखता है कि आपने किस tab में क्या काम किया है।

इसके ऊपर आपको Desktop Create करने का option भी मिलता है। यह बहुत useful feature है।

उदाहरण के लिए, अगर आपने अपने Desktop screen पर कई software open किए हुए हैं और आप एक ऐसी नई screen चाहते हैं, जिस पर कोई software open न हो, तो आप यहां से एक नया Desktop create कर सकते हैं।

7. Windows Settings को जल्दी कैसे Open करें?

अगर आप computer पर काम करते समय जल्दी से Windows Settings open करना चाहते हैं, तो Windows + I press करें।

इससे Windows Settings open हो जाएगी, जहां आपको कई अलग-अलग options मिलेंगे, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

8. Windows को जल्दी से Lock कैसे करें?

अगर आप office में काम कर रहे हैं और अचानक किसी Emergency की वजह से आपको बाहर जाना पड़ता है और आप नहीं चाहते कि आपके जाने के बाद कोई आपके system के साथ छेड़छाड़ करे, तो आप अपने system को lock कर सकते हैं।

इसके लिए Windows + L press करें।

इससे आपका system lock हो जाएगा और password enter किए बिना कोई भी आपके system की files को नहीं देख पाएगा।

FAQ: Windows 10 Tips and Tricks से जुड़े सामान्य सवाल

1. क्या Screen Recording Feature Windows 10 के सभी Versions में उपलब्ध है?

उत्तर: हां, Screen Recording Feature Windows 10 के साथ-साथ Windows 11 में भी उपलब्ध है। यह एक inbuilt feature है, जो users को third-party software की आवश्यकता के बिना अपनी screen activities record करने की सुविधा देता है।

2. क्या मैं English के अलावा दूसरी Languages में Voice Typing कर सकता हूं?

उत्तर: वर्तमान में Windows 10 में Voice Typing मुख्य रूप से English को support करता है। हालांकि यह सीधे Hindi या अन्य languages में type करने में सक्षम नहीं हो सकता, फिर भी users इसे English typing tasks के लिए effectively इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. क्या Zoom और Magnify Features का इस्तेमाल केवल Screen Recording के दौरान किया जा सकता है?

उत्तर: नहीं, Windows 10 में Zoom और Magnify Features का इस्तेमाल Screen Recording से अलग भी किया जा सकता है। ये visibility को बेहतर बनाने और Desktop के specific areas पर focus करने में helpful होते हैं, खासकर presentations या demonstrations के दौरान।

4. Screenshot Shortcut, PrintScreen जैसे Traditional Methods से किस तरह अलग है?

उत्तर: दिया गया Windows + Shift + S shortcut, PrintScreen जैसे traditional methods की तुलना में ज्यादा flexibility और options provide करता है।

यह users को screen के specific areas को capture करने की सुविधा देता है और इसके साथ additional Editing और Sharing capabilities भी मिलती हैं।

5. क्या Windows 10 में एक साथ Multiple Desktops बनाए जा सकते हैं और इससे Productivity में क्या फायदा होता है?

उत्तर: हां, users दिए गए shortcut Windows + Tab की मदद से Windows 10 में एक साथ Multiple Desktops create कर सकते हैं।

Multiple Desktops की मदद से tasks और applications को organize करना आसान होता है। इससे users अलग-अलग workspaces के बीच आसानी से switch कर सकते हैं, जिससे Productivity बढ़ाने और Desktop पर मौजूद clutter को कम करने में मदद मिलती है। 

Post a Comment

Please do fair and genuine comment only

Previous Post Next Post